Himachal: सेवानिवृत्ति के बाद फिर सेवाएं देने वाले शिक्षकों को वेतन मद से ही होगा भुगतान

हिमाचल प्रदेश में सेवानिवृत्ति के बाद दोबारा नियुक्त किए गए शिक्षकों के मानदेय भुगतान को लेकर चल रही असमंजस की स्थिति को सरकार ने अब दूर कर दिया है। वित्त विभाग ने शिक्षा विभाग को निर्देश दिए हैं कि ऐसे शिक्षकों को मानदेय किस मद से दिया जाएगा, यह उनकी पुनर्नियोजन की प्रकृति पर निर्भर करेगा। सैकड़ों शिक्षकों को सेवानिवृत्ति के बाद भी मानदेय नहीं मिल रहा है। सरकार ने चालू शैक्षणिक सत्र के दौरान शिक्षकों को सेवानिवृत्ति नहीं लेने का विकल्प दिया हुआ है। ऐसे में जिन शिक्षकों ने सेवानिवृत्त होने की जगह सेवाएं देने का फैसला लिया है, उन्हें अब मानदेय जारी होने की उम्मीद जगी है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 06, 2026, 20:58 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Himachal: सेवानिवृत्ति के बाद फिर सेवाएं देने वाले शिक्षकों को वेतन मद से ही होगा भुगतान #CityStates #Shimla #HpEducationDepartment #SubahSamachar