हिमाचल ने बचाई भूजल की सेहत, कालाअंब की चिंता पर चेताया, केंद्र की वार्षिक रिपोर्ट में खुलासा
देश में बढ़ते औद्योगिकीकरण और खेती में उर्वरकों और रसायनों के अंधाधुंध प्रयोग से जहां देश के विभिन्न राज्यों के भूजल की गुणवत्ता बिगड़ रही है, वहीं हिमाचल प्रदेश के भूजल की गुणवत्ता को अन्य राज्यों के मुकाबले सुरक्षित श्रेणी में रखा गया है। केंद्रीय भूजल बोर्ड की नवीनतम वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार हिमाचल प्रदेश भूजल गुणवत्ता को लेकर देश के सबसे सुरक्षित राज्यों में शामिल है। भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अधीन कार्य कर रहे केंद्रीय भूजल बोर्ड ने हिमाचल प्रदेश की 10 भूजल इकाइयां का वैज्ञानिक अध्ययन किया है। इसमें सभी इकाइयों को 100 फीसदी सुरक्षित श्रेणी में रखा गया है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 23, 2026, 22:09 IST
हिमाचल ने बचाई भूजल की सेहत, कालाअंब की चिंता पर चेताया, केंद्र की वार्षिक रिपोर्ट में खुलासा #CityStates #HimachalPradesh #Shimla #HimachalGroundwater #SubahSamachar
