कैबिनेट सब कमेटी गठित: हिमाचल में लंबे समय से घरों से दूर सेवाएं दे रहे कर्मियों को तबादलों में मिलेगी राहत

हिमाचल प्रदेश में लंबे समय से अपने गृह क्षेत्रों से दूर सेवाएं दे रहे सरकारी कर्मचारियों को तबादलों में राहत मिल सकती है। सरकार ऐसे कर्मचारियों को उनके घरों के नजदीक तैनाती का अवसर देने के लिए तबादला नीति में नए प्रावधान करने पर विचार कर रही है। इस संबंध में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में कैबिनेट सब कमेटी गठित की गई है। मुख्य सचिव की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई है। कमेटी व्यापक मार्गदर्शक सिद्धांत-2013 (सीजीपी-2013) के तहत मौजूदा तबादला व्यवस्था की समीक्षा करेगी। इसके अलावा विभिन्न विभागों में काडर से जुड़ी विसंगतियों और कर्मचारियों की पदोन्नति में आ रही बाधाओं पर भी विचार किया जाएगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 04, 2026, 20:38 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




कैबिनेट सब कमेटी गठित: हिमाचल में लंबे समय से घरों से दूर सेवाएं दे रहे कर्मियों को तबादलों में मिलेगी राहत #CityStates #HimachalPradesh #Shimla #HimachalGovtEmployees #HpGovtTransferPolicy #SubahSamachar