हिमाचल: केसीसी बैंक के ओटीएस घोटाले में ईडी ने ब्रांच मैनेजर को किया तलब, जानें पूरा मामला

कांगड़ा केंद्रीय सहकारी (केसीसी) बैंक में वन टाइम सेटलमेंट (ओटीएस) के नाम पर हुए करोड़ों रुपये के घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बैंक के ब्रांच मैनेजर रहे अनिल वालिया को पूछताछ के लिए तलब किया है। पालमपुर स्थित होटल सरोवर पोर्टिको के कर्ज निपटारे में हुई धांधली को लेकर 17 फरवरी को ईडी शिमला स्थित अपने मुख्यालय में केसीसी बैंक की पालमपुर ब्रांच के मैनेजर अनिल से पूछताछ करेगी। ईडी की जांच की सुई कांगड़ा जिले से संबंध रखने वाले एक नेता की ओर घूम गई है। मामला 45 करोड़ रुपये के कर्ज को महज 21 करोड़ रुपये में सेटल कर बैंक को 24 करोड़ रुपये का चूना लगाने से जुड़ा है। जांच एजेंसी को अंदेशा है कि इस पूरी डील के पीछे एक बड़ा सिंडिकेट काम कर रहा था, जिसने नियम ताक पर रखकर सरकार के करीबी एक रसूखदार को फायदा पहुंचाया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 11, 2026, 22:38 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




हिमाचल: केसीसी बैंक के ओटीएस घोटाले में ईडी ने ब्रांच मैनेजर को किया तलब, जानें पूरा मामला #CityStates #Shimla #KccBankOtsScam #SubahSamachar