Health Tips: एसिडिटी के ऐसे लक्षण जिससे अक्सर लोग रहते हैं अनजान, कहीं आप भी तो नहीं हैं शिकार

Hidden Symptoms Of Acidity:एसिडिटी या पेट में जलन होना आज के समय में एक आम समस्या बन चुकी है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके लक्षण केवल पेट तक ही सीमित नहीं होते अक्सर लोग सीने में जलन और खट्टी डकारों को ही एसिडिटी का एकमात्र संकेत मानते हैं, जबकि हकीकत में यह शरीर के अन्य हिस्सों को भी प्रभावित कर सकती है। हाल ही में डॉक्टर शालिनी सिंह सोलंकी ने सोशल मीडिया पर इस विषय में महत्वपूर्ण जानकारी साझा करते हुए बताया है कि एसिडिटी के कुछ ऐसे 'छिपे हुए लक्षण' भी होते हैं, जिन्हें लोग अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं या गलत बीमारी समझकर गलत इलाज करवाते रहते हैं। एसिड रिफ्लक्स कभी-कभी सिरदर्द, कंधों में दर्द या गले की समस्या के रूप में सामने आता है, जिसे पहचानना बेहद जरूरी है। अगर आप भी बार-बार गले को साफ करते हैं या बिना किसी कारण के कंधों में भारीपन महसूस करते हैं, तो यह पाचन तंत्र की गड़बड़ी का संकेत हो सकता है। इन लक्षणों को समझना सही उपचार के लिए बहुत जरूरी है, आइए विस्तार से जानते हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 21, 2026, 18:49 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Health Tips: एसिडिटी के ऐसे लक्षण जिससे अक्सर लोग रहते हैं अनजान, कहीं आप भी तो नहीं हैं शिकार #HealthFitness #International #HiddenSymptomsOfAcidity #Dr.ShaliniSinghSolankiHealthTips #AcidRefluxAndHeadache #GlobusSensationSymptoms #ShoulderPainCausedByGas #AcidityMimickingHeartPalpitations #MorningHeadachesAndIndigestion #SilentRefluxSigns #SubahSamachar