Heart Problem: स्टेंटिंग में हो रहा लाखों खर्च, जानिए क्या है ये प्रक्रिया जो इमरजेंसी से बचा सकती है आपकी जान

हृदय रोग, हार्ट अटैक के मामले दुनियाभर में तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। दिल की बीमारियां वैश्विक स्तर पर मौत का प्रमुख कारण हैं, जिसे लेकर सभी लोगों को निरंतर सावधानी बरतते रहने की सलाह दी जाती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की रिपोर्ट के मुताबिक साल 2022 में दिल से संबंधित बीमारियों के कारणअनुमानित 1.98 करोड़ लोगों की मौतें हुईं और अनुमान है कि साल 2050 तक ये आंकड़ा और भी बढ़ सकता है। इन मौतों में से लगभग 85% का कारण हार्ट के कारण होते हैं, जो दुनिया भर में होने वाली कुल मौतों का लगभग एक-तिहाई हिस्सा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, जिस तरह से लोगों की लाइफस्टाइल और खान-पान में गड़बड़ी देखी जा रही है, इसने दिल की बीमारियों का खतरा और भी बढ़ा दिया है। हाई ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल के कारण हार्ट अटैक का जोखिम कम उम्र के लोगों में भी बढ़ता देखा जा रहा है। हार्ट अटैक की स्थिति में आपने एंजियोप्लास्टी और स्टेंटिंग के बारे में खूब सुना होगा। स्टेंट की प्रकिया में लोगों का लाखों खर्च होता है। पर ये प्रक्रिया होती क्या है और इससे क्या लाभ होता है आइए इस बारे में जान लेते हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 29, 2026, 14:34 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Heart Problem: स्टेंटिंग में हो रहा लाखों खर्च, जानिए क्या है ये प्रक्रिया जो इमरजेंसी से बचा सकती है आपकी जान #HealthFitness #National #HeartAttack #WhatIsHeartStent #AngioplastyProcedure #CoronaryArteryDisease #हार्टअटैकमेंजानकैसेबचाएं #हार्टस्टेंट #कोरोनरीआर्टरीडिजीज #SubahSamachar