हरदोई में गरजे डिप्टी CM: बोले- जनता कभी गुंडे-माफियाओं को स्वीकार नहीं करेगी, 2027 में फिर बनेगी भाजपा सरकार
हरदोई जिले के मल्लावां कस्बे में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने दावा किया है कि विधान परिषद चुनाव में भाजपा ने अपनी सीटें बरकरार रखी हैं। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में तीसरी बार प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बनने का दावा भी उप मुख्यमंत्री ने किया है। पैतृक नगर में आयोजित दंगल का शुभारंभ करने के बाद सपा मुखिया अखिलेश यादव के बयान, एमएलसी चुनाव में भाजपा ऑलआउट हो गई है, को लेकर किए गए सवाल पर डिप्टी सीएम ने कहा कि सपा सच्चाई से मुंह मोड़ रही है। सपा दिन में सपने न देखे। कहा कि यूपी के लोग कभी भी गुंडे माफियाओं को स्वीकार नहीं करेंगे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 29, 2026, 17:32 IST
हरदोई में गरजे डिप्टी CM: बोले- जनता कभी गुंडे-माफियाओं को स्वीकार नहीं करेगी, 2027 में फिर बनेगी भाजपा सरकार #CityStates #Kanpur #Hardoi #UttarPradesh #HardoiNews #BrajeshPathakInHardoi #DeputyCmBrajeshPathak #HardoiPoliticalNews #Up2027AssemblyElections #SubahSamachar
