Health Tips: बालों के झड़ने के साथ कमजोर हो गए हैं नाखून? डॉक्टर ने बताया है इस जरूरी पोषक तत्व की कमी
Signs Of Protein Deficiency in Body:अक्सर जब हम आईने में अपने झड़ते हुए बालों को देखते हैं तो हम इसे बाहरी प्रदूषण या किसी गलत शैम्पू का नतीजा मान लेते हैं। देखा जाए तो बाल झड़ने के कई कारण हो सकते हैं, लेकिन अगर इसके साथ आपके नाखून में भी कमजोरी देखने को मिल रही है, तो ये महत्वपूर्ण पोषक तत्व प्रोटीन की कमी का संकेत हो सकता है। असल में प्रोटीन न सिर्फ हमारी मांसपेशियों के निर्माण के लिए जरूरी है, बल्कि यह हमारे बालों और नाखूनों की मुख्य संरचनात्मक इकाई 'केराटिन' का आधार भी है। इसी विषय पर डॉक्टर शालिनी सिंह सोलंकी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करके बताया है कि प्रोटीन की कमी से शरीर क्या संकेत देते हैं। डॉक्टर के मुताबिक हमारे बाल और नाखून 'केराटिन' नामक तत्व से बने होते हैं, जिसका निर्माण प्रोटीन के माध्यम से ही होता है। जब शरीर में इसकी कमी होती है, तो बाल अपनी मजबूती खोकर गिरने लगते हैं और नाखून बेजान होकर टूटने लगते हैं। डॉ. सोलंकी के अनुसार प्रोटीन हमारे शरीर में हार्मोनल संतुलन बनाए रखने, ब्लड शुगर को नियंत्रित करने और हमें समय से पहले बूढ़ा दिखने से बचाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। प्रोटीन की कमी होने पर इसके अलावा भी शरीर में कई संकेत दिखते हैं, जिसके बारे में आपको भी जानना चाहिए।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 13, 2026, 10:38 IST
Health Tips: बालों के झड़ने के साथ कमजोर हो गए हैं नाखून? डॉक्टर ने बताया है इस जरूरी पोषक तत्व की कमी #HealthFitness #International #SignsOfProteinDeficiencyInBody #Dr.ShaliniSinghSolankiHealthTips #WhyHairFallAndBrittleNailsOccur #ProteinForHormonalBalance #MusclePainAndSlowRecoveryCauses #WhyAmIAlwaysHungryProteinDeficiency #SugarCravingsAndProteinLink #KeratinProteinForHairGrowth #ImportanceOfProteinForAnti-aging #DietarySourcesOfHighProtein #SubahSamachar
