Toll Tax: गुरुग्राम और जयपुर के बीच चला रहे हैं गाड़ी, टोल से जुड़ा बड़ा बदलाव आज से लागू, क्या असर होगा?
नेशनल हाईवे 48 (NH-48) के गुरुग्राम-जयपुर कॉरिडोर पर सफर करने वाले वाहन चालकों के लिए आज यानी 1 अगस्त से एक बड़ा और राहत भरा बदलाव लागू होने जा रहा है। इस पूरे रूट पर अब यूजर फीस यानी टोल टैक्सचुकाने के लिए गाड़ियों को टोल प्लाजा पर रुकना नहीं पड़ेगा।क्योंकि यह पूरा कॉरिडोर अब बैरियर-मुक्त टोल संग्रह प्रणाली में बदलने जा रहा है। यह ऐतिहासिक बदलाव राजस्थान स्थित शाहजहांपुर टोल प्लाजा पर मल्टी लेन फ्री फ्लो (MLFF) टोलिंग सिस्टम के सक्रिय होने के साथ संभव हुआ है। इसके लागू होते ही 270 किलोमीटर लंबे गुरुग्राम-जयपुर कॉरिडोर पर स्थित सभी टोल प्लाजा पूरी तरह डिजिटल और बैरियर-फ्री तकनीक से लैस हो गए हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 31, 2026, 18:32 IST
Toll Tax: गुरुग्राम और जयपुर के बीच चला रहे हैं गाड़ी, टोल से जुड़ा बड़ा बदलाव आज से लागू, क्या असर होगा? #Automobiles #DelhiNcr #Gurugram #Jaipur #National #Rajasthan #Nh-48 #TollPlaza #TollTax #SubahSamachar
