Chamba News: राज्यपाल 26 को करेंगे मिंजर मेले का शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसीचंबा। राज्यपाल कविंदर गुप्ता 26 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का विधिवत शुभारंभ करेंगे। राज्यपाल के तीन दिवसीय प्रवास कार्यक्रम की जानकारी देते हुए उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बताया कि वह 25 जुलाई को सायं डलहौजी पहुंचेंगे और उनका रात्रि ठहराव परिधि गृह में रहेगा। 26 जुलाई को सुबह 10 बजे लक्ष्मी नारायण मंदिर में मिंजर अर्पित करने के पश्चात 10:30 बजे चंबा के ऐतिहासिक चौगान में अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का विधिवत शुभारंभ करेंगे। सायं 8:35 बजे सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ करेंगे। उनका रात्रि ठहराव परिधि गृह चंबा में रहेगा। 27 जुलाई को सुबह नौ बजे पठानकोट के लिए प्रस्थान करेंगे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 21, 2026, 17:02 IST
Chamba News: राज्यपाल 26 को करेंगे मिंजर मेले का शुभारंभ #GovernorToInaugurateMinjarFairOnThe26th. #SubahSamachar
