MP News: कर्नाटक में सीएम पद पर चल रहा सियासी घमासान, लेकिन नागदा में दिखे राज्यपाल गहलोत; जानिए क्या है वजह

कर्नाटक की राजनीति में मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही उठापटक के बीच राज्यपाल थावरचंद गहलोत का अचानक मुंबई से सीधे मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले स्थित नागदा आना सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है। राज्यपाल के इस कदम से कर्नाटक में चल रही सियासी अटकलों को और बल मिला है, क्योंकि आज मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने इस्तीफ़ा दिया है। हालांकि, राजभवन और राज्यपाल के करीबी सूत्रों ने स्पष्ट किया है कि गहलोत का नागदा दौरा पूरी तरह पारिवारिक और स्वास्थ्य कारणों से जुड़ा है। उनकी पत्नी अनीता गहलोत की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई से अपना कार्यक्रम रद्द कर सीधे नागदा आना पड़ा। जानकारी के अनुसार, राज्यपाल थावरचंद गहलोत एक सरकारी कार्यक्रम के सिलसिले में मुंबई में थे। इसी दौरान नागदा स्थित उनके निवास से सूचना मिली कि उनकी पत्नी अनीता गहलोत का ब्लड प्रेशर अचानक काफी बढ़ गया है और उनकी तबीयत ठीक नहीं है। सूचना मिलते ही राज्यपाल ने मुंबई का अपना शेष कार्यक्रम स्थगित कर दिया और बुधवार देर शाम विशेष वाहन से सीधे नागदा पहुंचे। नागदा पहुंचते ही वे पत्नी को लेकर स्थानीय चौधरी अस्पताल पहुंचे, जहां वरिष्ठ चिकित्सकों ने अनीता गहलोत का चेकअप किया। चिकित्सकों के अनुसार, ब्लड प्रेशर अनियंत्रित होने के कारण उन्हें कुछ समय के लिए परेशानी हुई थी। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें घर पर ही आराम करने की सलाह दी है। फिलहाल अनीता गहलोत नागदा स्थित निवास पर ही हैं और डॉक्टरों की एक टीम लगातार उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए है। उनकी स्थिति अब स्थिर बताई जा रही है। ये भी पढ़ें-दहशत में पति:पत्नी की अजीब जिद- मेरा बॉयफ्रेंड भी इसी घर में रहेगा, विरोध किया तो तेरी हत्या करा दूंगी निवास के बाहर मीडिया का जमावड़ा, प्रशासन अलर्ट राज्यपाल के अचानक नागदा पहुंचने की खबर फैलते ही उनके बिरलाग्राम स्थित निज निवास के बाहर मीडिया का जमावड़ा लग गया। कर्नाटक में चल रहे सियासी घटनाक्रम के कारण हर कोई इस दौरे के मायने तलाशने में जुट गया। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए जिला प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। एसडीएम और सीएसपी स्तर के अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। उज्जैन कलेक्टर ने सीएमएचओ को निर्देश दिए हैं कि अनीता गेहलोत के इलाज में किसी तरह की कमी न रहे। डॉक्टरों का पैनल 24 घंटे उनके संपर्क में है। कर्नाटक में क्या है सियासी हाल दरअसल, कर्नाटक में पिछले एक सप्ताह से मुख्यमंत्री बदलने को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है। कांग्रेस आलाकमान के फॉर्मूले के तहत ढाई-ढाई साल के सीएम पद की चर्चा के बाद अब सिद्धारमैया के इस्तीफे की अटकलें तेज हो गई हैं। गुरुवार दोपहर को सिद्धारमैया ने राज्यपाल भवन पर अपना इस्तीफा सौंप दिया है। उनके बाद डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार को अगला मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। इस्तीफे के लिए मांगा था समय, राज्यपाल मिले नागदा में सियासी घटनाक्रम के बीच मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बुधवार को राजभवन से संपर्क कर राज्यपाल थावरचंद गहलोत से मुलाकात का समय मांगा था। सिद्धारमैया इस्तीफा देने से पहले राज्यपाल से मिलना चाहते थे। लेकिन राज्यपाल के पहले से ही मुंबई में होने और फिर अचानक नागदा रवाना हो जाने के कारण यह मुलाकात नहीं हो सकी थी। नागदा में नजर आए राज्यपाल नागदा में नजर आए राज्यपाल

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 28, 2026, 16:23 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




MP News: कर्नाटक में सीएम पद पर चल रहा सियासी घमासान, लेकिन नागदा में दिखे राज्यपाल गहलोत; जानिए क्या है वजह #CityStates #MadhyaPradesh #Ujjain #SubahSamachar