GKI Test: एक बूंद खून खोलेगा सेहत के कई राज, मिनटों में डायबिटीज-कैंसर जैसी बीमारियों का चल जाएगा पता
ब्लड शुगर की जांच के लिए ग्लूकोमीटर को सबसे आसान उपकरण माना जाता रहा है। इसके स्ट्रिप पर उंगली से एक बूंद खून लगाते ही कुछ सेकेंड्स में ही पता चल जाता है कि आपका शुगर लेवल बढ़ा तो नहीं है कितना अच्छा हो अगर इसी तरह से आपको मिनटों में कैंसर, हार्ट डिजीज, अल्जाइर और पार्किंसंस रोगों केखतरेका पता चल जाए अस्पताल में लंबी-लंबी जांचों, महंगे स्कैन या दर्जनों ब्लड टेस्ट की जगह डॉक्टर आपकी उंगली में हल्की-सी सुई चुभोएं, खून की सिर्फ एक बूंद लें और उसी से यह अंदाजा लगाने लगें कि आने वाले वर्षों में आपको कैंसर, हार्ट डिजीज, टाइप-2 डायबिटीज या मोटापे जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा कितना है सुनने में थोड़ा असंभव सा लग सकता है, लेकिन वैज्ञानिकों का मानना है कि भविष्य की हेल्थ स्क्रीनिंग कुछ ऐसी ही होने वाली है। एक रिपोर्ट में विशेषज्ञों ने ग्लूकोज कीटोन इंडेक्स (जीकेआई) टेस्ट के बारे में जानकारी दी है। यह टेस्ट ब्लडशुगर और कीटोन के लेवल की रीडिंग करकेबताता है कि आपका मेटाबॉलिज्म कितना स्वस्थ है यानी आपका शरीर ऊर्जा बनाने के लिए भोजन का इस्तेमाल सही तरीके से कर रहा है या नहीं शोधकर्ताओं का मानना है कि ये जानकारी भविष्य में कई गंभीर और जानलेवा बीमारियों का शुरुआती संकेत बन सकती है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 16, 2026, 11:08 IST
GKI Test: एक बूंद खून खोलेगा सेहत के कई राज, मिनटों में डायबिटीज-कैंसर जैसी बीमारियों का चल जाएगा पता #HealthFitness #National #GlucoseKetoneIndexGki #GlucoseKetoneIndexTest #CancerRiskTest #HeartDiseaseRisk #Type2DiabetesRisk #फिंगरप्रिकटेस्ट #जीकेआईटेस्ट #ग्लूकोजकीटोनइंडेक्स #SubahSamachar
