मेडिकल साइंस का कमाल: सुअर की किडनी ने 271 दिनों तक बचाए रखी इंसान की जान, दुनिया का पहला 'ब्रिज ट्रांसप्लांट'
दुनियाभर में हर साल लाखों लोगों की मौत समय पर जरूरी अंग न मिलने और ट्रांसप्लांट न हो पाने के कारण हो जाती है। भारत की बात करें तो हर साल ट्रांसप्लांट के लिए जरूरी अंगों की कमी के कारण करीब पांच लाख लोगों की जान चली जाती है। हर दिन कम से कम 15 लोगों की मौतों का एक बड़ा कारण अंगों की कमी है। बड़ी संख्या में लोगों की मौत समय पर लिवर-किडनी जैसे जरूरी अंग न मिल पाने के कारण हो जाती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, अंगदान को लेकर अब लोगों में जागरूकता बढ़ी है, फिर भी जरूरी अंगों की उपलब्धता और आवश्यकता के बीच इतना अंतर है, जिसे पूरा कर पाना बड़ी चुनौती है। इन समस्याओं के बीच मेडिकल साइंस ने एक बड़ी राहत की खबर दी है। अमेरिका के मास जनरल ब्रिघम के डॉक्टरों ने आनुवंशिक रूप से बदले गए सूअर की किडनी 66 वर्षीय टिम एंड्रयूज में ट्रांसप्लांट की। 25 जनवरी 2025 को हुए ट्रांसप्लांट के बाद किडनी ने तुरंत काम करना शुरू कर दिया और 271 दिन तक काम करती रही, जो अब तक का सबसे लंबा रिकॉर्ड है। अक्तूबर 2025 में इंसान की किडनी मिलने के बाद एंड्रयूज में नई किडनी लगाई गई है। इस खबर ने दुनियाभर में ऑर्गन डोनर्स की कमी के बीच नई उम्मीद जगा दी है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 05, 2026, 11:07 IST
मेडिकल साइंस का कमाल: सुअर की किडनी ने 271 दिनों तक बचाए रखी इंसान की जान, दुनिया का पहला 'ब्रिज ट्रांसप्लांट' #HealthFitness #National #PigKidneyTransplant #GeneticallyModifiedPigKidney #PigKidneyTransplantInHumans #KidneyFailure #इंसानमेंसुअरकीकिडनी #सुअरकीकिडनी #किडनीट्रांसप्लांट #किडनीडोनरकीकमी #SubahSamachar
