लहरतारा गैस कांड: मकान के मलबे से बरामद हुई सोना बनाने की विधियों से जुड़ी डायरी, अमन से भी पूछताछ करेगी पुलिस

लहरतारा में अमन चौधरी (31) के ध्वस्त मकान के मलबे से मंडुवाडीह पुलिस ने एक डायरी बरामद की है। उस डायरी में सोना बनाने की छह विधियां भी लिखी हुई हैं। अंदर के पेज पर अमन चौधरी का नाम भी लिखा है। पुलिस इसकी फॉरेंसिक जांच कराएगी। बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती अमन चौधरी से भी पुलिस इस बारे में पूछताछ करेगी। पुलिस को शंका है कि सोना बनाने की विधियों के इस्तेमाल में किसी केमिकल के प्रयोग से तो धमाका नहीं हुआ है। हालांकि हादसे वाले दिन फॉरेंसिक फील्ड यूनिट को मलबे से संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 27, 2026, 23:18 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




लहरतारा गैस कांड: मकान के मलबे से बरामद हुई सोना बनाने की विधियों से जुड़ी डायरी, अमन से भी पूछताछ करेगी पुलिस #CityStates #Varanasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar