गैस किल्लत: 20 दिन आगे बढ़ जा रही बुकिंग डेट, स्ट्रीट वेंडर्स ने किए दुकान बंद; ग्रामीण क्षेत्रों में समस्याएं
Varanasi News: गैस सिलिंडर मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। एक ओर जहां सिलिंडर बुकिंग के 10 दिनों बाद भी लोगों को सिलिंडर नहीं मिल रहा है। वहीं, दूसरी ओर कई लोगों के बुकिंग की तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है। लोग इसके कारण परेशान होने के साथ ही हैरान भी हैं। शासन के ओर से जारी 25 दिन और 45 दिन बाद बुकिंग वाले आदेशों के बाद भी बुकिंग की तारीख को आगे बढ़ा दिया जा रहा है। एजेंसी संचालक भी इसे लेकर कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं हैं। बताया जा रहा है कि तकनीकी समस्याओं के कारण इस प्रकार की दिक्क्त आई है, लेकिन इस सम्बन्ध में अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। सारनाथ के रहने वाले किशुन दयाल की सिलिंडर बुकिंग की तारीख 28 मार्च थी। शनिवार को उन्होंने जब इंडियन आयल के एप्प से बुकिंग के लिए प्रयास किया तो उनकी डेट आगे बढ़ाकर 17 अप्रैल कर दी गई। यही समस्या सलारपुर के रहने वाले गोपाल प्रसाद के साथ ही हुई। दूसरी ओर चितईपुर, सारनाथ, भदऊ चुंगी, सिगरा, भगवानपुर समेत तमाम क्षेत्रों में गैस एजेंसियों पर लोग बुकिंग और डिलीवरी के लिए जद्दोजहद करते दिखाई दिए। गैस सिलिंडर की समस्या के कारण जिले में 60% से अधिक स्ट्रीट वेंडर्स ने अपने काम बंद कर दिए या फिर बदल दिए हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 28, 2026, 22:34 IST
गैस किल्लत: 20 दिन आगे बढ़ जा रही बुकिंग डेट, स्ट्रीट वेंडर्स ने किए दुकान बंद; ग्रामीण क्षेत्रों में समस्याएं #CityStates #Varanasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar
