Varanasi News: युवा उद्यमी मनीष सिंह की हत्या में 12 पर लगा गैंगस्टर, जब्त होगी आरोपियों की संपत्ति

युवा उद्यमी मनीष सिंह की पीटकर हत्या के मामले में गिरोह के सरगना सहित 12 आरोपियों के खिलाफ फूलपुर थाने की पुलिस ने शुक्रवार को गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है। आरोपियों की संपत्ति भी जब्त होगी। पुलिस उपायुक्त गोमती जोन नीतू कात्यायन ने बताया की गैंग लीडर घमहापुर निवासी आशीष राजभर है। गिरोह के सदस्यों के रूप में घमहापुर मनीष राजभर, दीपक राजभर, हरिश्चंद्र राजभर, योगेंद्र प्रजापति, गोविंद राजभर, नागेंद्र राजभर, बृजेश प्रजापति, राजेश प्रजापति, अभिषेक उर्फ बुद्धू, पवन राजभर और मनोज को नामजद किया गया है। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने बताया कि गैंगस्टर एक्ट के तहत 12 आरोपियों की चल-अचल संपत्ति, आर्थिक स्रोतों और संगठित आपराधिक नेटवर्क की जांच कराई जा रही है। आरोपी जिला जेल में हैं। रिमांड के लिए आवेदन किया है। यह कार्रवाई पुलिस की पैरवी और अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति का परिणाम है। इसे भी पढ़ें;लापरवाही पर गिरी गाज: 13 पुलिसकर्मी निलंबित, 19 के खिलाफ विभागीय जांच शुरू; एसपी ने की कार्रवाई

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 06, 2026, 15:00 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Varanasi News: युवा उद्यमी मनीष सिंह की हत्या में 12 पर लगा गैंगस्टर, जब्त होगी आरोपियों की संपत्ति #CityStates #Varanasi #ManishSinghMurderCase #VaranasiNews #VaranasiLatestNews #SubahSamachar