गणगौर माता की शोभायात्रा: राजस्थानी संस्कृति की दिखी झलक, पांच विग्रहों को लक्ष्मीकुंड में विसर्जित किया
श्री गवरजा माता उत्सव समिति की ओर से शनिवार को काशी गोशाला गोलघर से गाजेबाजे के साथ गणगौर माता की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में राजस्थानी संस्कृति झलक दिखी। महिलाओं ने 15 दिनों तक पूजित पांच विग्रहों को लक्ष्मीकुंड में विसर्जित किया। संस्था के अध्यक्ष कमल अग्रवाल, मंत्री राम बूबना, कोषाध्यक्ष लाला चांडक एवं पवन कुमार अग्रवाल ने मां गणगौर का पूजन किया। शोभायात्रा में बैंड-बाजा, डमरू वादक, ढोल एवं शहनाई वादक पारंपरिक धुनों पर लोग झूमे। मारवाड़ी समाज, माहेश्वरी क्लब, मारवाड़ी महिला संगठन, मारवाड़ी युवा मंच वाराणसी, गंगा, अन्नपूर्णा, वरुणा, शिव बारात समिति, श्याम परिवार एवं अरिंदम आदि संगठनों के लोगों ने शोभायात्रा पर पुष्पवर्षा की। प्रदेश के राज्य मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयाल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से उत्सव की शुभकामना दी। शोभायात्रा में भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, उद्यमी आरके चौधरी, दीपक बजाज, उमाशंकर अग्रवाल, सुरेश तुलस्यान, प्रदीप तुलस्यान, नवरतन राठी, दीपक माहेश्वरी, योगेश भुरारिया, शंकरलाल सोमानी, अनूप सर्राफ, गौरीशंकर नेवर, पवन मोदी, गौरव राठी, कृष्ण कुमार काबरा माैजूद रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 22, 2026, 14:38 IST
गणगौर माता की शोभायात्रा: राजस्थानी संस्कृति की दिखी झलक, पांच विग्रहों को लक्ष्मीकुंड में विसर्जित किया #CityStates #Varanasi #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar
