Delhi NCR News: स्वच्छ दिल्ली अभियान को नई पहचान देने वाली पूर्व महापौर शकुंतला आर्या का निधन

साल 1997 में दिल्ली की पहली महिला महापौर बनीं थीं आर्या, 98 साल की उम्र में ली आखिरी सांसमहिला शिक्षा और सशक्तीकरण में योगदान को भाजपा नेताओं ने किया यादअमर उजाला ब्यूरोनई दिल्ली। साल 1997 में दिल्ली की पहली महिला महापौर के तौर पर स्वच्छ दिल्ली अभियान को नई पहचान देने वाली वरिष्ठ भाजपा नेता शकुंतला आर्या का निधन हो गया। वे 98 साल की थीं। शनिवार को ही लोधी रोड श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। वहीं, भाजपा नेताओं ने उन्हें महिला शिक्षा, सशक्तीकरण और स्वच्छ दिल्ली अभियान की प्रेरक हस्ती के रूप में याद किया।दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि उन्होंने महिला शिक्षा और महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम किया और वह अनेक कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा रहीं। लोधी रोड श्मशान घाट पर हुए अंतिम संस्कार में महापौर प्रवेश वाही, दिल्ली भाजपा की प्रदेश महामंत्री योगिता सिंह, विधायक तरविंदर सिंह मारवाह, नीरज बसोया समेत भाजपा और नगर निगम के कई जनप्रतिनिधियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें अंतिम विदाई दी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 25, 2026, 20:11 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Delhi NCR News: स्वच्छ दिल्ली अभियान को नई पहचान देने वाली पूर्व महापौर शकुंतला आर्या का निधन #FormerMayorShakuntalaArya #WhoGaveANewIdentityToThe'CleanDelhi'Campaign #PassesAway. #SubahSamachar