UP: बारहसिंगा का सींग छिपाकर बैंकॉक ले जा रहा था विदेशी तस्कर, वाराणसी एयरपोर्ट पर अरेस्ट; स्कैनिंग से पकड़ाया

Varanasi Crime: बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ की सतर्कता से वन्यजीव तस्करी का एक मामला उजागर हुआ है। सुरक्षा जांच के दौरान एक विदेशी नागरिक के बैग से प्रतिबंधित बारहसिंगा का सींग बरामद किया गया, जिसके बाद उसे तत्काल हिरासत में ले लिया गया। जानकारी के अनुसार, आरोपी विदेशी यात्री दमित्री ब्रेकिन एयर इंडिया एक्सप्रेस की विमान संख्या आईएक्स-215 से वाराणसी से बैंकॉक जाने वाला था। यह उड़ान दोपहर 12:35 बजे प्रस्थान कर शाम 6:05 बजे बैंकॉक पहुंचती है। प्रस्थान से पूर्व नियमित सुरक्षा जांच के दौरान सीआईएसएफ कर्मियों को यात्री के सामान पर संदेह हुआ। एक्स-रे स्कैनिंग में संदिग्ध वस्तु दिखाई देने पर बैग की तलाशी ली गई, जिसमें बारहसिंगा का सींग बरामद हुआ। बरामदगी के बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया और यात्री को तुरंत हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई। सीआईएसएफ ने मामले की सूचना पुलिस और वन विभाग को दी, जिसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बरामद सींग को अपने कब्जे में ले लिया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 22, 2026, 14:40 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: बारहसिंगा का सींग छिपाकर बैंकॉक ले जा रहा था विदेशी तस्कर, वाराणसी एयरपोर्ट पर अरेस्ट; स्कैनिंग से पकड़ाया #CityStates #Varanasi #Barasingha #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #SubahSamachar