Aligarh News: दिनदहाड़े गारमेंट्स की दुकान पर की फायरिंग

कस्बे के जवाहर चौक के समीप बाइक सवार दो हमलावरों ने दिनदहाड़े रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान पर फायरिंग की। गनीमत रही कि किसी के गोली नहीं लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुकानदार से पूछताछ करने के साथ रास्ते के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। दुकानदार की ओर से अज्ञात के विरुद्ध हरदुआगंज थाने में तहरीर दी गई है।सोमिल जैन उर्फ साकू जैन की जवाहर चौक के समीप रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान है। दी गई तहरीर में उनके बेटे सम्यक जैन ने बताया कि शनिवार की दोपहर 2:41 बजे बाइक पर दो युवक आए और दुकान में बेंच पर आकर बैठ गए। करीब 10 मिनट तक दोनों मोबाइल पर और आपस में बात करते रहे और बिना कुछ खरीदे चले गए। इसके बाद 2:54 बजे दोनों युवक दोबारा आए और सड़क किनारे बाइक लेकर खड़े हो गए। पीछे बैठे युवक ने अचानक तमंचा निकालकर सीधे दुकान पर फायर कर दिया। फायरिंग होते ही अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक हरिभान सिंह राठौर और सीओ अतरौली राजीव कुमार द्विवेदी ने भी दुकान मालिक से जानकारी ली। बाजार से लेकर रास्ते के सीसीटीवी फुटेज खंगाले साथ ही आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीम लगा दी गई है। पहले भी मिली थी धमकी, मिली थी सुरक्षाकपड़ा-रेडीमेड कारोबारी सोमिल जैन ने पुलिस को बताया कि करीब दस साल पहले जेल में बंद हरदुआ गांव के एक शातिर ने जान से मारने की धमकी देते हुए उनसे चौथ मांगी थी। शिकायत करने पर उनकी सुरक्षा में एक सशस्त्र सिपाही की तैनाती की गई थी, हालांकि इस मामले में आगे कोई अन्य कार्रवाई नहीं हो सकीदिनदहाड़े रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान पर फायरिंग की घटना दुर्भाग्यपूर्ण और बेहद निंदनीय है। अपराधियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी होनी चाहिए। पुलिस-प्रशासन को कोशिश करनी चाहिए कि ऐसी घटना दोबारा न हो। -नितिन जैन, अध्यक्ष हरदुआगंज उद्योग व्यापार मंडल।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 14, 2026, 02:22 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Aligarh News: दिनदहाड़े गारमेंट्स की दुकान पर की फायरिंग #AligarhNewsfiringAtShopkeeper #SubahSamachar