वाराणसी में पिता ने बेटी से किया दुष्कर्म: भाग रहा था मुंबई, पुलिस ने किया अरेस्ट; बोला- नशे में गलती हो गई

Varanasi News: वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। शराब के नशे में धुत एक पिता ने अपनी ही 9 वर्षीय मासूम बेटी के साथ दुष्कर्म कर दिया। घटना के बाद पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, कक्षा चार में पढ़ने वाली बच्ची 18 अप्रैल की रात करीब 10 बजे घर में सो रही थी, जबकि उसकी मां छत पर थी। इसी दौरान आरोपी पिता, जो शराब के नशे में था, ने बच्ची के साथ जबरन दुराचार किया। घटना के बाद रोती-बिलखती बच्ची ने अपनी मां को पूरी बात बताई। यह सुनकर मां के होश उड़ गए और वह तुरंत थाने पहुंची, जहां पुलिस को लिखित शिकायत दी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 19, 2026, 11:07 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




वाराणसी में पिता ने बेटी से किया दुष्कर्म: भाग रहा था मुंबई, पुलिस ने किया अरेस्ट; बोला- नशे में गलती हो गई #CityStates #Varanasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar