फतेहपुर: शराब ठेके के सेल्समैन की निर्मम हत्या, लूटपाट या रंजिश की आशंका, पुलिस-फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी
फतेहपुर जिले में बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के दुगरेई गांव में बदमाशों ने शराब ठेके के सेल्समैन सतेंद्र सिंह चौहान की हत्या कर दी। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस प्रथम दृष्टया लूटपाट के इरादे से हत्या किए जाने की आशंका जता रही है। वहीं, ग्रामीणों ने रंजिश के चलते हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य संकलित किए हैं। पुलिस के मुताबिक, हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट करने के लिए सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 23, 2026, 08:39 IST
फतेहपुर: शराब ठेके के सेल्समैन की निर्मम हत्या, लूटपाट या रंजिश की आशंका, पुलिस-फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी #CityStates #Kanpur #Fatehpur #FatehpurNews #FathepurCrimeNews #SubahSamachar
