फतेहपुर हादसा: डंपर की टक्कर से किसान की मौत, दो मजदूर गंभीर घायल, करवाचौथ पर पति का इंतजार करती रही पत्नी

फतेहपुर जिले में बकेवर थाना क्षेत्र के मोहद्दीपुर गांव के समीप बृहस्पतिवार रात डंपर की टक्कर से खेत से काम करके लौट रहे किसान की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में उसके साथ मौजूद दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मोहद्दीपुर निवासी अशोक उर्फ बेटन (40) गुरुवार रात खेत से काम करके मजदूर सुभाष और शिवराज के साथ घर लौट रहा था। गांव के समीप डंपर ने तीनों को टक्कर मार दी। हादसे में अशोक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुभाष और शिवराज गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के दिन करवा चौथ होने के कारण अशोक की पत्नी विनीता उसके घर लौटने का इंतजार कर रही थी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 30, 2026, 10:18 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




फतेहपुर हादसा: डंपर की टक्कर से किसान की मौत, दो मजदूर गंभीर घायल, करवाचौथ पर पति का इंतजार करती रही पत्नी #CityStates #Crime #Kanpur #Fatehpur #FatehpurNews #FathepurCrimeNews #SubahSamachar