पंजाब में सीमा पर खेती, किसानों की चुनौती: मनचाही फसल नहीं, जंगली जानवरों का भी डर; काम के घंटे भी तय

भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे पंजाब के किसानों के लिए अपनी ही जमीन पर खेती करना बड़ी चुनौती बन गया है। सीमा पर लगी कंटीली तारबंदी के पार स्थित खेतों तक पहुंचने के लिए किसानों को रोजाना सुरक्षा जांच से गुजरना पड़ता है। बीएसएफ की निगरानी में निर्धारित समय के दौरान ही खेतों में काम करने की अनुमति मिलती है। सुबह पहचान पत्रों की जांच और कृषि उपकरणों की तलाशी में समय निकल जाता है, जबकि शाम को गेट बंद होने से पहले लौटना जरूरी होता है। ऐसे में किसानों को दिन में मुश्किल से 5-6 घंटे ही खेती के लिए मिल पाते हैं। पांच सीमावर्ती केंद्रों से सामने आई तस्वीर बताती है कि सुरक्षा व्यवस्था के बीच खेती करना किसानों के लिए रोजाना की जद्दोजहद बन गया है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 02, 2026, 04:46 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




पंजाब में सीमा पर खेती, किसानों की चुनौती: मनचाही फसल नहीं, जंगली जानवरों का भी डर; काम के घंटे भी तय #CityStates #Chandigarh-punjab #Amritsar #Punjab #SubahSamachar