UP: पहली बार उत्तर प्रदेश से निर्यात 2 लाख करोड़ पार, एक्सपोर्ट मामले में गौतमबुद्ध नगर प्रदेश में अव्वल
पहली बार यूपी से 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक की वस्तुएं निर्यात की गई हैं। इस मामले में गौतमबुद्ध नगर प्रदेश में अव्वल रहा। वित्तीय वर्ष 2025-26 में यूपी से 2,01,241 करोड़ रुपये का माल यूएसए, यूके, यूएई, जर्मनी और नेपाल भेजा गया है। यह पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 15,182 करोड़ रुपये अधिक है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश देश का पांचवां सबसे बड़ा निर्यातक राज्य बन गया है। देश के कुल निर्यात में उत्तर प्रदेश की भागीदारी करीब 5.2 प्रतिशत रही है। गौतमबुद्ध नगर से 97,703 करोड़ का निर्यात हुआ है। जिले की हिस्सेदारी और बढ़ेगी क्योंकि प्रदेश सरकार यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 के चौथे संस्करण को भव्य बनाने में जुटी है। निर्यात में टॉप-10 जिले गौतमबुद्ध नगर97,703 करोड़ गाजियाबाद 18,728 करोड़ कानपुर नगर 10,823 करोड़ मुरादाबाद 10,639 करोड़ आगरा 8,907 करोड़ अलीगढ़ 8,253 करोड़ भदौही 6,162 करोड़ उन्नाव 5,569 करोड़ संभल 3,521 करोड़ अमरोहा 2,825 करोड़ 5 साल में निर्यात की स्थिति वर्ष निर्यात (करोड़ में) 2021-221,56,897 2022-231,74,037 2023-241,70,340 2024-251,86,059 2025-262,01,241 निर्यात में देश के टॉप-5 राज्य राज्य 2025-26 2024-25 गुजरात9,76,783 करोड़9,83,210 करोड़ महाराष्ट्र6,19,845 करोड़5,57,271 करोड़ तामिलनाडु5,24,382 करोड़4,41,185 करोड़ कर्नाटक3,03,642 करोड़2,58,222 करोड़ उत्तर प्रदेश2,01,241 करोड़1,86,060 करोड़
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 03, 2026, 04:52 IST
UP: पहली बार उत्तर प्रदेश से निर्यात 2 लाख करोड़ पार, एक्सपोर्ट मामले में गौतमबुद्ध नगर प्रदेश में अव्वल #CityStates #DelhiNcr #Noida #UpExport #SubahSamachar
