एक्सप्लेनर: जनगणना के दूसरे चरण में क्या होगा नया; कैसे होगी आबादी की गिनती, पहली बार क्या बदलने जा रहा?
आपके घर भी कुछ महीने पहले जनगणना के अधिकारी आए होंगे और मकान से लेकर पानी, बिजली और इंटरनेट तक के बारे में सवाल पूछे होंगे। अब सरकार ने जनगणना 2027 के अगले चरण की तारीखों का एलान कर दिया है। ऐसे में सवाल है कि अधिकारी दोबारा कब और क्यों आएंगे इस बार क्या नया सावल पूछा जाएगा और क्या आप घर बैठे भी जानकारी भर सकते हैं आइए समझते हैं पूरी प्रक्रिया। जनगणना 2027 का पूरा शेड्यूल क्या है जनगणना की प्रक्रिया दो चरणों में पूरी की जा रही है। पहले चरण में मकान सूचीकरण और आवास जनगणना का काम अप्रैल से सितंबर 2026 के बीच पूरा किया गया। अब दूसरे चरण यानी जनसंख्या गणना की प्रक्रिया होगी। गृह मंत्रालय की अधिसूचना के मुताबिक, ज्यादातर राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में जनसंख्या गणना 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक होगी। इसके बाद 1 से 5 मार्च 2027 तक पुनरीक्षण का दौर चलेगा। इससे पहले 10 से 24 जनवरी 2027 तक लोगों को ऑनलाइन स्व-गणना का विकल्प मिलेगा। हालांकि, कुछ राज्यों और क्षेत्रों में जनगणना का कार्यक्रम अलग रखा गया है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 31, 2026, 18:59 IST
एक्सप्लेनर: जनगणना के दूसरे चरण में क्या होगा नया; कैसे होगी आबादी की गिनती, पहली बार क्या बदलने जा रहा? #IndiaNews #National #AmarujalaExplainer #Census2027 #Census2027SecondPhase #PopulationCensus #CensusSchedule2027 #CensusIndia #DigitalCensus #SelfEnumeration #CensusQuestions #SubahSamachar
