Diabetes: डायबिटीज के मरीजों को साल में एक बार जरूर कराने चाहिए ये पांच टेस्ट, डॉक्टर ने दिया सुझाव
Diabetes Management Tips 2026:हमारे देश की एक बड़ी आबादी डायबिटीज की समस्या से परेशान है। आंकड़ों के मुताबिक देश में लगभग 10 करोड़ अधिक लोग डायबिटीज से पीड़ित हैं, जबकि 13 करोड़ लोग 'प्री-डायबिटीज' की श्रेणी में हैं। अक्सर लोग प्री-डायबिटीज के लक्षणों को अनदेखा कर देते हैं, लेकिन लंबे समय तक बढ़ा हुआ शुगर शरीर के आंतरिक अंगों को धीरे-धीरे डैमेज करता रहता है। इसी विषय पर फेमस डॉ. शालिनी सिंह सोलंकी ने सोशल मीडिया पर एक महत्वपूर्ण वीडियो साझा कर मरीजों को कुछ सुझाव दिया है, जिसके बारे में आपको भी जानना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा है कि चाहे आपकी डायबिटीज रिवर्स हो गई हो, आप दवा ले रहे हों या अभी दवाई शुरू न की हो, शरीर में होने वाले 'साइलेंट डैमेज' और जटिलताओं को ट्रैक करना बहुत जरूरी है। डॉक्टर के अनुसार हर डायबिटीज मरीज को साल में कम से कम एक बार पांच विशेष मेडिकल टेस्ट जरूर कराने चाहिए ताकि हार्ट अटैक, किडनी फेलियर और अंधेपन जैसे गंभीर खतरों से बचा जा सके।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 23, 2026, 12:44 IST
Diabetes: डायबिटीज के मरीजों को साल में एक बार जरूर कराने चाहिए ये पांच टेस्ट, डॉक्टर ने दिया सुझाव #HealthFitness #International #DiabetesManagementTips2026 #Hba1cTargetForDiabetics #ImportanceOfLipidProfileInDiabetes #DiabeticRetinopathyScreening #FastingVsPostMealSugarTest #Pre-diabetesSymptomsIndia #KidneyFunctionTestForDiabetics #Dr.ShaliniSinghSolankiHealthAdvice #SubahSamachar
