Rudraprayag News: आश्वासन पर पर्यावरण मित्रों की हड़ताल समाप्त

रुद्रप्रयाग। अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ से जुड़े नगरपालिका एवं मोहल्ला स्वच्छता समिति के कर्मचारियों ने नगर पालिका अध्यक्ष व ईओ के आश्वासन के बाद हड़ताल समाप्त कर दी। उन्होंने कहा कि यदि एक सप्ताह में विभिन्न मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो वे दोबारा हड़ताल शुरू कर देंगे। शनिवार को पालिका कार्यालय में नगर पालिका अध्यक्ष संतोष रावत व अधिशासी अधिकारी हरेंद्र चौहान के साथ पर्यावरण मित्र व सफाई कर्मियों की वार्ता हुई। नगर पालिका अध्यक्ष ने एक सप्ताह में समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया। कहा कि आगामी सप्ताह में बोर्ड एवं चयन समिति के साथ बैठक करते हुए सकारात्मक कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद सफाई कर्मियों ने हड़ताल स्थगित कर दी है। वार्ता के दौरान संगठन के मुख्य सलाहकार आनंद सिंह गोडियाल, अध्यक्ष मनीष गोडियाल, नगर उपाध्यक्ष सुधेश कुमार, सचिव गौरव कुमार, संगठन मंत्री प्रमोद कुमार, कोषाध्यक्ष खजान सिंह, प्रचार मंत्री अरुण कुमार और रिंकू आदि मौजूद रहे। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 13, 2026, 15:18 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Rudraprayag News: आश्वासन पर पर्यावरण मित्रों की हड़ताल समाप्त #'EnvironmentFriends'CallOffStrikeFollowingAssurances. #SubahSamachar