Electricity Crisis: तार पर गिरी पेड़ की डाली, दो घंटे तक अंधेरे में रहा शहर; मोबाइल की रोशनी में हुआ काम
Electricity Crisis in UP: बुधवार की शाम आई आंधी-पानी की वजह से जिले में बिजली आपूर्ति की व्यवस्था चरमरा गई। शहर से लेकर गांव तक जगह-जगह पेड़ की डालियां टूटकर तार पर गिर गईं। इस बीच मेन सप्लाई से भी बिजली आपूर्ति ठप हो गई, जिससे दो घंटे तक पूरा शहर अंधेरे में रहा। देर शाम 7 बजे के बाद किसी तरह आपूर्ति बहाल हुई। आंधी के दौरान भिखारीपुर स्थित एमडी ऑफिस की बिजली करीब 4 बजे गुल हो गई। करीब आधे घंटे तक अंधेरा रहा और जेनरेटर नहीं चल सका। इस वजह से अधिकारियों और कर्मचारियों ने मोबाइल की रोशनी में कामकाज किया। शहर में भदैनी पावर हाउस के सामने आम के पेड़ की डाल गिरने से बिजली का तार और नीचे लगा जंक्शन टूट गया। कछवा रोड सेवापुरी ब्लॉक के ठटरा विद्युत उपकेंद्र से जुड़े ठटरा, पूरे रूपापुर सहित अन्य फीडर की बिजली सप्लाई 3:30 बजे से 5:45 बजे तक बाधित रही। धौरहरा गांव में प्रधान के दरवाजे पर नीम का पेड़ तार पर गिरने से आपूर्ति बाधित रही। चिरईगांव में जगह-जगह पेड़ गिरने, तार टूटने और पोल क्षतिग्रस्त होने से दर्जनों गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 29, 2026, 23:15 IST
Electricity Crisis: तार पर गिरी पेड़ की डाली, दो घंटे तक अंधेरे में रहा शहर; मोबाइल की रोशनी में हुआ काम #CityStates #Varanasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar
