उत्तराखंड: चुनाव 2027; महिला कांग्रेस करेगी दस सीटों पर टिकट का दावा, अमर उजाला से ज्योति रौतेला की खास बातचीत
उत्तराखंड में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में महिला कांग्रेस वर्तमान महिला विधायकों के अलावा कम से कम 10 सीटों पर टिकट का दावा करेगी। इसके लिए महिला कांग्रेस चुनावी मैदान में उतरने के लिए सियासी पिच तैयार कर रही है। खुद महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने धर्मपुर विधानसभा से टिकट की दावेदारी कर दी है। अमर उजाला से विशेष बातचीत में प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने राजनीति में महिलाओं के सामने चुनौतियां व संघर्ष, पहाड़ों में कांग्रेस की स्थिति समेत अन्य तमाम राजनीतिक व संगठनात्मक मुद्दों पर अपनी राय रखी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, राजनीतिक में चाहे पुरुष हो या महिला दोनों को संघर्ष करना पड़ता है, लेकिन पुरुषों की तुलना में महिलाओं को राजनीतिक जीवन में संतुलन बनाकर चलना होता है। महिलाओं को घर, परिवार व बच्चों की जिम्मेदारी निभाने के साथ ही राजनीतिक में समय देना होता है। महिलाओं के लिए समय की बाध्यता रहती है। रात को महिला देर रात तक बाहर नहीं निकल सकती है और देर से आने पर सवाल उठते हैं। यह पुरुष के सामने नहीं है। इस तरह की चुनौती देश की सभी महिलाओं के सामने हैं, जिन्हें समाज व परिवार एक सीमित दायरे में बांधता है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 04, 2026, 04:27 IST
उत्तराखंड: चुनाव 2027; महिला कांग्रेस करेगी दस सीटों पर टिकट का दावा, अमर उजाला से ज्योति रौतेला की खास बातचीत #CityStates #Dehradun #Uttarakhand #Election2027 #UttarakhandMahilaCongress #AmarUjala #JyotiRautela #SubahSamachar
