शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा काफी नहीं, गृह मंत्री दें इस्तीफा : खाप

माई सिटी रिपोर्टर रोहतक। खापों व किसान संगठनों ने रविवार को मकड़ौली टोल पर महापंचायत की। हुड्डा खाप के सचिव कृष्णलाल हुड्डा ने कहा कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, शिक्षा के व्यापारीकरण एवं पेपर लीक का कोई स्थायी समाधान नहीं है। जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस एवं सुरक्षा बलों ने निर्दोष छात्रों पर बर्बरता पूर्वक बल प्रयोग किया। इसकी जिम्मेदारी गृहमंत्री अमित शाह की है। वे इसकी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तुरंत पद से इस्तीफा दें।हुड्डा खाप के सचिव कृष्णलाल हुड्डा ने कहा कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, शिक्षा के व्यापारीकरण एवं पेपर लीक का कोई स्थायी समाधान नहीं है। हमारी सरकार से यह मांग है कि शिक्षा और शासन में केवल योग्यता (मेरिट) होनी चाहिए। इसके लिए शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार होना चाहिए। महापंचायत की अध्यक्षता हुड्डा खाप के प्रधान ओमप्रकाश हुड्डा ने की। संचालन करतार सिंह देसवाल (प्रधान देशवाल खाप) लाढ़ौत ने किया। महापंचायत में शामिल 40 से ज्यादा खापों के प्रतिनिधियों ने यहां सर्वसम्मति से कुछ फैसले लिए।खापों ने ये मांगें रखींपेपर लीक मामलों में आत्महत्या करने वाले छात्रों को एक करोड़ रुपये, पुलिस लाठी चार्ज में घायलों को उचित मुआवजा देना चाहिए। प्रधानमंत्री किसी दबाव में आकर चोर दरवाजे से अमेरिका से व्यापार संधि करने जा रहे हैं। यह संधि हमारे किसानों के हित में नहीं है। यह संधि नहीं होनी चाहिए। एफटीए (फ्री ट्रेड डील) के विरुद्ध खाप पंचायतों व किसान संगठनों से विचार विमर्श कर जल्द हर जिले में धरने चालू किए जाएंगे।--------------ये पहुंचे महापंचायत मेंइस मौके पर अहलावत 84 के प्रधान हरदीप अहलावत, आहुलाना 12 के प्रधान मलिक राज मलिक, सतरोल खाब से तपा प्रधान वीरेंद्र बामल, नांदल खाप से ओमप्रकाश नांदल, सतगामा से श्रीपाल बालंद, भयाण से होशियार सिंह, दलाल खाप से प्रवक्ता कैप्टन मानसिंह दलाल, सतगामा दादरी से जगबीर सिंह, महम चौबीसी से मास्टर रामपाल राठी, कुंडू खाप से भूप सिंह कुंडू प्रवक्ता, जाट महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक बल्हारा, किसान यूनियन रोहतक से रणधीर सिंह हुड्डा, किसान मजदूर संगठन से उमेद फोगाट, किसान प्रतिष्ठा मंच से सुशीला खासा, शहीद भगत सिंह यूनियन से कुलदीप सिंह, संजू नंबरदार समेत अनेक व्यक्ति मौजूद रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 27, 2026, 02:41 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा काफी नहीं, गृह मंत्री दें इस्तीफा : खाप #EducationMinisterDharmendraPradhan'sResignationIsNotEnough #HomeMinisterShouldResign:Khap #SubahSamachar