Ebola Outbreak: इबोला प्रकोप को लेकर दुनियाभर में चिंता, डब्ल्यूएचओ ने क्या कहा और भारत में क्या तैयारियां?

इबोला इन दिनों वैश्विक स्तर पर स्वास्थ्य विशेषज्ञों के लिए गंभीर चिंता का कारण बना हुआ है। 15 मई 2026 को इबोला के मौजूदा प्रकोप की आधिकारिक तौर पर घोषणा की गई थी। डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो फिलहाल इससे सबसे ज्यादा प्रभावित देश है, पर कई अन्य देशों में भी इबोला का जोखिम और डर देखा जा रहा है। 25 जून को कांगो के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कुल 1,155 कन्फर्म मामलों की जानकारी दी, जिनमें बीमारी से जुड़ी 304 मौतें और आइसोलेशन में भर्ती 385 लोग शामिल थे। कांगों के अलावा यूगांडा भी इससे प्रभावित देखा जा रहा है। अमर उजाला में प्रकाशित रिपोर्ट में हमने बताया था कि अफ्रीकी देशों के बाद यूरोप में भी इबोला का पहला मामला रिपोर्ट किया गया था। इबोला के जोखिमों को देखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) लगातार चिंता जताते रहा है। हालांकि डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने हालिया बयान में कहा है कि फिलहाल इबोला प्रकोप से वैश्विक जोखिम कम बना हुआ है। संक्रमण के खतरे को देखते हुए भारत सहित कई अन्य देश लगातार अलर्ट पर हैं और जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। आइए इस बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 27, 2026, 11:51 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Ebola Outbreak: इबोला प्रकोप को लेकर दुनियाभर में चिंता, डब्ल्यूएचओ ने क्या कहा और भारत में क्या तैयारियां? #HealthFitness #National #EbolaVirusNews #EbolaPrevention #WhoEbolaUpdate #यूरोपमेंइबोला #EbolaVirusOutbreak2026 #इबोलाप्रकोप #इबोलावायरसअपडेट #SubahSamachar