Jhajjar-Bahadurgarh News: पीएम श्री स्कूल लडायन में मनाया पृथ्वी दिवस
साल्हावास। पीएम श्री गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल लडायन में बुधवार को पृथ्वी दिवस मनाया गया। यह कार्यक्रम प्राचार्य अरविंद कुमार दहिया के निर्देशन में मनाया गया। कार्यक्रम का मुख्य शीर्षक हमारी शक्ति हमारा ग्रह रहा। इसमें एनएसएस प्रोगाम अधिकारी मुकेश, शारीरिक विज्ञान प्रवक्ता दिलबाग सिंह व राजनीति विज्ञान प्रवक्ता भर्तृहरि उपस्थित रहे। इस अवसर पर एनएसएस स्वयंसेवकों ने शपथ ली कि वे पृथ्वी को साफ व स्वच्छ बनाने में अपना पूरा योगदान देंगे। एनएसएस स्वयंसेवकों ने छोटे छोटे पौधों को पानी से सींचा व उनको संरक्षण प्रदान किया ताकि पर्यावरण संतुलन बना रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 22, 2026, 20:48 IST
Jhajjar-Bahadurgarh News: पीएम श्री स्कूल लडायन में मनाया पृथ्वी दिवस #EarthDayCelebratedAtPMShriSchool #Ladayan #SubahSamachar
