Delhi NCR News: पीएसपीबी बाबा दीप सिंह हॉकी टूर्नामेंट में डीयू एलुमना बनीं चैंपियन
नई दिल्ली। सोनू शर्मा और मंजू की शानदार हैट्रिक की मदद से दिल्ली यूनिवर्सिटी एलुमना टीम ने पांचवें पीएसपीबी बाबा दीप सिंह हॉकी टूर्नामेंट के महिला वर्ग का खिताब अपने नाम कर लिया है। एसजीटीबी खालसा कॉलेज मैदान पर खेले गए एकतरफा फाइनल में डीयू एलुमना ने विवेकानंद कॉलेज को 6-0 से करारी शिकस्त दी।मैच में मंजू को एसएनएस प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। टूर्नामेंट में निधि ने सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर, संगीता यादव सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर, इंदरप्रीत कौर सर्वश्रेष्ठ मिडफील्डर और सोनू शर्मा सर्वश्रेष्ठ फॉरवर्ड रहीं, जबकि विवेकानंद कॉलेज की एकता को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार मिला। पुरस्कार वितरण समारोह में जफर इकबाल, रवि चतुर्वेदी और के अरुमुगम ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया और आयोजकों के प्रयासों की सराहना की। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 31, 2026, 21:35 IST
Delhi NCR News: पीएसपीबी बाबा दीप सिंह हॉकी टूर्नामेंट में डीयू एलुमना बनीं चैंपियन #DUAlumnaBecomesChampionInPSPBBabaDeepSinghHockeyTournament #SubahSamachar
