Varanasi News: मानसून से पहले हो जाएगी नालों की सिल्ट सफाई, मेयर और नगर आयुक्त ने दिए निर्देश; परखी व्यवस्था

Nagar Nigam Varanasi: मानसून आने से पहले शहर में जलभराव की समस्या से बचाने के लिए नगर निगम प्रशासन ने अपनी कवायद तेज कर दी है। बुधवार को मेयर अशोक कुमार तिवारी और नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने अस्सी और सीर गोवर्धन क्षेत्र का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने अस्सी व नगवां क्षेत्र के प्रमुख नालों की सफाई का जायजा लिया और निर्देश दिए कि बारिश से पहले सभी छोटे-बड़े नालों से सिल्ट हटाने का कार्य अनिवार्य रूप से पूर्ण कर लिया जाए। निरीक्षण के दौरान मेयर ने सफाई व्यवस्था की जमीनी हकीकत देखी और अधिकारियों को निर्देशित किया कि कचरा हटाने में कोई कोताही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि समय रहते नालों की सफाई सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है, ताकि बारिश के दौरान नागरिकों को जलभराव का सामना न करना पड़े। इसके साथ ही सड़कों के रखरखाव को लेकर भी मेयर ने कड़ा रुख अपनाया और अस्सी-नगवां क्षेत्र की क्षतिग्रस्त सड़कों के पैचवर्क व मरम्मत कार्य को तत्काल पूरा करने के निर्देश दिए।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 08, 2026, 22:27 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Varanasi News: मानसून से पहले हो जाएगी नालों की सिल्ट सफाई, मेयर और नगर आयुक्त ने दिए निर्देश; परखी व्यवस्था #CityStates #Varanasi #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar