80 के ट्रंप 66 साल का दिल: मेडिकल रिपोर्ट में सभी जिम्मेदारियों के लिए फिट, डॉक्टर ने दी ये सलाह
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के चिकित्सक ने कहा है कि ट्रंप की सेहत बेहतर स्थिति में है। 80 वर्षीय ट्रंप सशस्त्र बलों के सर्वोच्च कमांडर के रूप में अपनी जिम्मेदारियां निभाने के लिए पूरी तरह सक्षम हैं। मंगलवार को कराई गई चिकित्सकीय जांच के मुताबिक ट्रम्प की कार्डियक एज यानी दिल की वास्तविक उम्र उनकी असली उम्र से 14 साल कम यानी 66 साल का है। ट्रंप के उनके 6 फुट 3 इंच लंबे कद के साथ, बॉडी मास इंडेक्स 29.7 है, जो मोटापे की श्रेणी में आता है। रिपोर्ट में ट्रंप के हाथों पर नीले निशान का भी जिक्र है, इसमें इन्हें बार-बार हाथ मिलाने से कोमल ऊतकों में होने वाली मामूली जलन बताया गया। यह एस्पिरिन थेरेपी का एक सामान्य दुष्प्रभाव भी है। पैरों के निचले हिस्से में हल्की सूजन उनकी हालिया जांच रिपोर्ट में पैरों के निचले हिस्से में हल्की सूजन का जिक्र है, लेकिन साथ ही कहा गया है कि पिछले साल के मुकाबले उनकी स्थिति में सुधार हुआ है। इस बार उनका कोलेस्ट्रॉल 143 रहा, जो 2018 में 223 था। पिछले अप्रैल में यह घटकर 140 हो गया था। पिछले साल व्हाइट हाउस ने बताया था कि ट्रंप क्रोनिक वीनस इनसफिशिएंसी से पीड़ित हैं, जिससे उनके पैरों में खून जमा हो जाता है। यह भी पढ़ें:विवादों में घिरी अमेरिकी आजादी की 250वीं वर्षगांठ:कई बड़े कलाकारों ने छोड़ा साथ, ट्रंप खुद संभालेंगे कमान दिल, फेफड़े और नर्वस सिस्टम बिल्कुल सामान्य डॉ शॉन बारबेला ने अमेरिकी राष्ट्रपति की हेल्थ रिपोर्ट में कहा, ट्रंप का शारीरिक स्वास्थ्य एकदम ठीक है। उनका दिल, फेफड़े, नर्वस सिस्टम और पूरा शरीर अच्छी और सामान्य स्थिति में है। गौरतलब है कि ट्रंप का सालाना हेल्थ चेक-अप 26 मई को हुआ था। डोनाल्ड ट्रंप अक्सर खुद को पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन से ज्यादा ऊर्जावान और फिट बताते हैं। रिपोर्ट में कहा गया कि ट्रम्प का कॉग्निटिव (याद रखने और फैसले लेने की क्षमता) और फिजिकल परफॉर्मेंस एक्सीलेंट है। हालांकि, डॉक्टरों ने बढ़ते वजन को देखते हुए ट्रंप को आहार और शारीरिक गतिविधि के जरिये वजन घटाने की सलाह जरूर दी है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 31, 2026, 02:49 IST
80 के ट्रंप 66 साल का दिल: मेडिकल रिपोर्ट में सभी जिम्मेदारियों के लिए फिट, डॉक्टर ने दी ये सलाह #World #International #DonaldTrump #MedicalReport #Fitness #SubahSamachar
