Brain Stroke Risk: हर साल लाखों लोगों की स्ट्रोक से हो जाती है मौत, क्या केले खाने से दूर होगा खतरा?
ब्रेन स्ट्रोक हर साल लाखों लोगों की मौत का कारण बन रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की रिपोर्ट के मुताबिक स्ट्रोक दुनियाभर में मृत्यु और विकलांगता का तीसरा सबसे बड़ा कारण है, साल 2021 में इससे अनुमानित 9.38 करोड़ मामले सामने आए थे। युवाओं में इस समस्या का खतरा तेजी से बढ़ता हुआ देखा जा रहा है। स्ट्रोक तब होता है जब मस्तिष्क तक खून पहुंचाने वाली नसेंया तो ब्लॉक हो जाती हैं या फट जाती हैं। इन दोनों ही स्थितियों में दिमाग की कोशिकाएं ऑक्सीजन की कमी के कारण डेड होने लग जाती हैं। अध्ययनों में पाया गया है कि जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की दिक्कत होती है उनमें स्ट्रोक होने और इससे जान जाने का खतरा अधिक होता है। हाई ब्लड प्रेशर रक्त वाहिकाओं की दीवारों को नुकसान पहुंचाता है, जिससे उनमें ब्लॉकेज का खतरा बढ़ जाता है। लाइफस्टाइल और खान-पान में गड़बड़ी ब्लड प्रेशर और स्ट्रोक दोनों का जोखिम कारक हो सकती है। क्या आप जानते हैं कि अगर रोजाना के आहार में केले को शामिल कर लिया जाए तो इस खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 28, 2026, 16:52 IST
Brain Stroke Risk: हर साल लाखों लोगों की स्ट्रोक से हो जाती है मौत, क्या केले खाने से दूर होगा खतरा? #HealthFitness #National #PotassiumRichFoods #StrokePrevention #BrainStroke #स्ट्रोकप्रिवेंशन #स्ट्रोकसेबचावकेउपाय #रोजकेलाखानेकेफायदे #हाईब्लडप्रेशरकंट्रोल #SubahSamachar
