Varanasi News: ड्यूटी से नदारद मिली डॉक्टर, डीएम के निर्देश पर शुरू हुई जांच; घायल को लेकर गई थी पुलिस
शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सारनाथ में ड्यूटी के दौरान डॉक्टर के अनुपस्थित मिलने का मामला सामने आया है। बुधवार देर रात घायल का मेडिकल कराने पहुंचे पुलिसकर्मियों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा, लेकिन ड्यूटी पर तैनात महिला चिकित्सक मौके पर नहीं मिलीं। मामला जिलाधिकारी तक पहुंचने के बाद प्रशासन हरकत में आया और तत्काल जांच के निर्देश दिए गए। चौबेपुर थाना क्षेत्र के लखराव गौराकला निवासी विजेंद्र कुमार मिश्रा को बुधवार रात पहड़िया चौराहे के पास कुछ युवकों ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल अवस्था में वह सारनाथ थाना पहुंचे, जहां से पुलिस उन्हें मेडिकल परीक्षण के लिए शहरी सीएचसी लेकर आई। अस्पताल पहुंचने पर पता चला कि रात की ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर मौजूद नहीं हैं। डॉक्टर के अनुपस्थित रहने के कारण घायल और पुलिसकर्मियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। स्थिति से परेशान होकर घायल विजेंद्र कुमार मिश्रा ने स्वयं जिलाधिकारी को फोन कर पूरी घटना की जानकारी दी। मामला संज्ञान में आते ही जिलाधिकारी ने तुरंत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 19, 2026, 22:25 IST
Varanasi News: ड्यूटी से नदारद मिली डॉक्टर, डीएम के निर्देश पर शुरू हुई जांच; घायल को लेकर गई थी पुलिस #CityStates #Varanasi #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar
