कौन हैं शिवाजी कृष्णमूर्ति?: जिन्हें विवादित बयान के लिए सुनाई गई तीन साल की सजा, BJP महिला नेता की थी टिप्पणी
तमिलनाडु के सत्तारूढ़ दल द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) से निष्कासित नेताशिवाजी कृष्णमूर्ति कोएग्मोर कोर्ट ने तीन साल की सजा सुनाई है। अदालत ने उनको यह सजा साल 2023 में एक सभा के दौरान भाजपा महिला नेता खुशबू सुंदर और राज्यपाल आरएन रवि पर की गई अपमानजनक टिप्पणी के मामले में दी है। शिवाजी कृष्णमूर्ति के खिलाफ चेन्नई की कोडुंगईयूर पुलिस ने पांच धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। खबर अपडेट की जा रही है..
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 15, 2026, 07:56 IST
कौन हैं शिवाजी कृष्णमूर्ति?: जिन्हें विवादित बयान के लिए सुनाई गई तीन साल की सजा, BJP महिला नेता की थी टिप्पणी #IndiaNews #SubahSamachar
