दिवाली 2026: यूपी के इन शहरों में दिवाली का जश्न है बेहद खास, एक बार जरूर करें विजिट
Best Places to Visit in Uttar Pradesh to Celebrate Diwali: दिवाली का त्योहार आते ही पूरे देश में रोशनी और खुशियों का माहौल बन जाता है। लेकिन उत्तर प्रदेश में दिवाली मनाने का अंदाज कुछ अलग ही होता है। यहां के कई शहर अपनी धार्मिक मान्यताओं, ऐतिहासिक विरासत और शानदार सजावट के लिए खास पहचान रखते हैं। अयोध्या में दीपोत्सव की भव्यता हो या वाराणसी के घाटों की रौनक, हर जगह दिवाली का अलग रंग देखने को मिलता है। वहीं मथुरा-वृंदावन जैसे शहर भी त्योहार के दौरान घूमने के लिए शानदार विकल्प हैं। अगर आप इस दिवाली परिवार या दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो यूपी के इन शहरों को अपनी ट्रैवल लिस्ट में जरूर शामिल करें। यहां आपको धार्मिक स्थलों के दर्शन के साथ त्योहार की रौनक और स्थानीय संस्कृति को करीब से जानने का मौका मिलेगा। अयोध्या: दीपोत्सव की भव्यता देखने जरूर जाएं अयोध्या में दिवाली का त्योहार बेहद खास अंदाज में मनाया जाता है। भगवान श्रीराम की जन्मभूमि होने के कारण इस शहर का धार्मिक महत्व काफी अधिक है। दिवाली के मौके पर यहां दीपोत्सव का आयोजन आकर्षण का केंद्र रहता है। सरयू नदी के घाटों पर जलते दीपक और रोशनी से सजी नगरी का नजारा पर्यटकों को खूब आकर्षित करता है। अगर आप दिवाली पर अयोध्या घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो राम मंदिर, हनुमानगढ़ी, कनक भवन और सरयू घाट जरूर जाएं। यहां परिवार के साथ धार्मिक यात्रा का आनंद ले सकते हैं। वाराणसी: घाटों की खूबसूरती कर देगी मंत्रमुग्ध वाराणसी यानी काशी में दिवाली का माहौल बेहद खास होता है। गंगा नदी के किनारे बसे इस प्राचीन शहर में त्योहार के दौरान घाटों और मंदिरों की रौनक देखने लायक होती है। दशाश्वमेध घाट, अस्सी घाट और काशी विश्वनाथ मंदिर के आसपास का माहौल पर्यटकों को आकर्षित करता है। अगर आप वाराणसी घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो यहां की गंगा आरती का अनुभव जरूर लें। ध्यान रखें कि काशी की प्रसिद्ध देव दीपावली कार्तिक पूर्णिमा पर मनाई जाती है, जो सामान्य दिवाली से अलग अवसर है। इसलिए दोनों त्योहारों की तारीख देखकर अपनी यात्रा प्लान करें। मथुरा-वृंदावन: कृष्ण नगरी में मनाएं दिवाली भगवान श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा और वृंदावन धार्मिक पर्यटन के लिए बेहद लोकप्रिय हैं। दिवाली के मौके पर यहां के मंदिरों में विशेष सजावट और पूजा-अर्चना देखने को मिलती है। बांके बिहारी मंदिर, प्रेम मंदिर, इस्कॉन मंदिर और श्रीकृष्ण जन्मभूमि यहां के प्रमुख आकर्षण हैं। अगर आप दिवाली पर धार्मिक यात्रा करना चाहते हैं, तो मथुरा-वृंदावन आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। यहां आपको मंदिरों के दर्शन के साथ ब्रज संस्कृति और स्थानीय खानपान का अनुभव भी मिलेगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 04, 2026, 11:37 IST
दिवाली 2026: यूपी के इन शहरों में दिवाली का जश्न है बेहद खास, एक बार जरूर करें विजिट #Travel #National #Diwali2026 #SubahSamachar
