Dehradun News: होमगार्ड स्वयंसेवकों की सीधी भर्ती प्रक्रिया होगी शुरू

देहरादून। प्रदेश में होमगार्ड स्वंयसेवकों के स्वीकृत पद के सापेक्ष कंपनी, प्लांटूनों में सीधी भर्ती की प्रक्रिया शुरू होगी। इस संबंध में महानिदेशक व कमांडेंट जनरल होमगार्ड डॉ. पीवीके प्रसाद ने सभी जिला कमांडेंट को एक पत्र भेजा है। पत्र में बताया गया है कि भर्ती दो चरणों में होगी। पहले चरण में बागेश्वर, नैनीताल, चंपावत, टिहरी, देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी और ऊधमसिंह नगर में प्रक्रिया होगी। द्वितीय चरण में अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और चमोली में भर्ती प्रक्रिया होगी। पहले चरण में होने वाली भर्ती के लिए 16 से 22 अप्रैल तक विज्ञापन प्रकाशित किए जाएंगे। 13 मई आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि होगी। 20 मई को पहले चरण वाले जिलों में शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी। द्वितीय चरण वाले जिलों में भर्ती प्रक्रिया संबंधी तिथियां और दिशा- निर्देश अलग से जारी किए जाएंगे। ब्यूरो

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 04, 2026, 20:43 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Dehradun News: होमगार्ड स्वयंसेवकों की सीधी भर्ती प्रक्रिया होगी शुरू #DirectRecruitmentProcessForHomeGuardVolunteersToBegin #SubahSamachar