स्टार का पॉलिटिकल प्रेम: विजय के बाद साउथ की सियासत में होगी धनुष की एंट्री? ये सितारे भी दिखा चुके हैं राजनी

दक्षिण भारत की राजनीति में एक बार फिर सिनेमा और सत्ता के बीच की दूरी कम होती दिखाई दे सकती है। तमिलनाडु में सुपरस्टार विजय के मुख्यमंत्री बनने के बाद अब एक और बड़े अभिनेता की राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं को लेकर चर्चाएं तेज हैं। यह नाम है तमिल सिनेमा के मशहूर अभिनेता धनुष का है। उन्होंने अपनी अदाकारी से तमिल सिनेमा से लेकर बॉलीवुड और हॉलीवुड तक पहचान बनाई। अब हाल ही में धनुष की चेन्नई के बाहरी इलाके सेम्मनजेरी में फैंस क्लब महिला विंग से मीटिंग हुई। इस मीटिंग के बाद यह कयास लगने शुरू हो गए हैं कि धनुष तमिलनाडु में 2031 में होने वाले चुनावों की तैयारी में अभी से जुट गए हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, तमिलनाडु की सड़कों पर उनके पोस्टर लगना शुरू हो गए हैं। इसके अलावा यह चर्चाएं भी हो रही है कि धनुष जल्द ही किसी पार्टी के साथ भी जुड़ सकते हैं। हालांकि, अगर ऐसा होता भी है, तो धनुष कोई ऐसे पहले सितारे नहीं हैं, जो राजनीति में आ सकते हैं। इससे पहले भी कई साउथ स्टार रहे हैं, जो अभिनेता से राजनेता बन चुके हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 25, 2026, 15:32 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




स्टार का पॉलिटिकल प्रेम: विजय के बाद साउथ की सियासत में होगी धनुष की एंट्री? ये सितारे भी दिखा चुके हैं राजनी #Bollywood #Entertainment #SouthCinema #National #Dhanush #DhanushJoinWhichParty #DhanushJoinPolitics #DhanushPoliticalParty #WhoIsDhanush #DhanushMovie #Vijay #SubahSamachar