Noida News: डांट से नाराज होकर निकला युवक लापता
दनकौर (संवाद)। कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर खुर्द गांव से 24 वर्षीय युवक के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। गांव निवासी राजबीर राठी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका 24 वर्षीय बेटा नितिन राठी 28 मई से घर से लापता है। परिजनों ने बताया कि किसी बात को लेकर उन्होंने बेटे को डांट-फटकार लगा दी थी। परिजनों ने पुलिस से जल्द बेटे का पता लगाने की मांग की है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 05, 2026, 16:32 IST
Noida News: डांट से नाराज होकर निकला युवक लापता #Gsfd #SubahSamachar
