Sonipat News: पिछड़े वर्गों को राजनीतिक आरक्षण देने की मांग

संवाद न्यूज एजेंसीगोहाना। रोहतक-पानीपत रोड स्थित आंबेडकर चौक पर अंतरराष्ट्रीय न्याय दिवस पर पिछड़ी जातियों के नेताओं की बैठक हुई। उन्होंने पंचायत मेंबर से लेकर लोकसभा और चपरासी से लेकर डीसी तक पिछड़े वर्गों को आरक्षण देने की मांग की। आजाद सिंह डांगी ने कहा कि जब से देश आजाद हुआ है तब से पिछड़े वर्गों की राजनीतिक आरक्षण की मांग उठ रही है लेकिन आज तक किसी भी पार्टी ने पिछड़े वर्गों को अधिकार नहीं दिए। जितेंद्र जांगड़ा ने कहा कि पूरे देश में ओबीसी समाज की जनसंख्या करीब 60 प्रतिशत है लेकिन आज तक उन्हें सिर्फ 27 प्रतिशत राजनीतिक आरक्षण नहीं मिला है। इस अवसर पर नरेश प्रजापति, राजपाल कश्यप, डॉक्टर बलजीत बैरागी, राज सिंह सेन, राजेंद्र पांचाल, शोकेंद्र बाजवान, सुरेश कश्यप, फतेह सिंह वर्मा, बलवान सिंह जोगी, जगदीश रोहिल्ला और लक्ष्मण सैनी आदि उपस्थित थे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 17, 2026, 18:30 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Sonipat News: पिछड़े वर्गों को राजनीतिक आरक्षण देने की मांग #DemandForPoliticalReservationForBackwardClasses #SubahSamachar