रोनाल्डो की डेटिंग हिस्ट्री: जॉर्जिना से पहले किन एक्ट्रेस-मॉडल्स को क्रिस्टियानो ने किया डेट? देखें पूरी सूची

पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को अलविदा कह दिया है। हालांकि, क्लब फुटबॉल में उनका सफर जारी रहेगा। मैदान पर अपने गोल और रिकॉर्ड से दुनिया भर में पहचान बनाने वाले रोनाल्डो की निजी जिंदगी भी हमेशा सुर्खियों में रही है। खासकर उनकी लव लाइफ को लेकर प्रशंसकों और मीडिया की दिलचस्पी कभी कम नहीं हुई। मौजूदा समय में वह जॉर्जिना रोड्रिगेज के साथ शादीशुदा जिंदगी बिता रहे हैं, लेकिन इससे पहले भी उनका नाम कई चर्चित मॉडल्स, अभिनेत्रियों और सेलिब्रिटीज से जुड़ चुका है। रोनाल्डो और जॉर्जिना रोड्रिगेज करीब एक दशक से साथ हैं। दोनों की मुलाकात 2016 में मैड्रिड के एक स्टोर में हुई थी, जहां जॉर्जिना सेल्स असिस्टेंट के तौर पर काम करती थीं। धीरे-धीरे दोनों की नजदीकियां बढ़ीं और उनका रिश्ता प्यार में बदल गया। अब दोनों शादी के बंधन में बंध चुके हैं। इस दौरान उनके पांच बच्चे भी मौजूद रहे। रोनाल्डो और जॉर्जिना की बेटियां अलाना और बेला हैं, जबकि जॉर्जिना रोनाल्डो के तीन अन्य बच्चों की भी परवरिश में अहम भूमिका निभाती हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 05, 2026, 16:28 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




रोनाल्डो की डेटिंग हिस्ट्री: जॉर्जिना से पहले किन एक्ट्रेस-मॉडल्स को क्रिस्टियानो ने किया डेट? देखें पूरी सूची #Football #International #CristianoRonaldo #RonaldoGirlfriends #CristianoRonaldoLoveLife #RonaldoDatingHistory #GeorginaRodriguez #IrinaShayk #ParisHilton #KimKardashian #SubahSamachar