New Covid Variant: लौट आया कोरोनावायरस, नए वैरिएंट Cicada' को लेकर अलर्ट; जानिए ये कितना खतरनाक

साल 2020-21 में दुनियाभर में फैले कोरोनावायरस संक्रमण ने कुछ ही महीनों में एहसास करा दिया था कि मुकाबला खतरनाक दुश्मन से है। देखते ही देखते कोरोना के वैरिएंट्स ने लाखों लोगों को अपनी चपेट में ले लिया, बड़ी संख्या में लोगों की मौत भी हुई। हालांकि वैज्ञानिकों ने बड़ी तेजी से इससे बचाव के लिएवैक्सीन तैयार करके संक्रमण को नियंत्रित कर लिया। पिछले करीब एक साल से सब कुछ सामान्य-सा लगने लगा था। मास्क चेहरे से उतर चुके थे और लोग मान बैठे थे कि अब खतरा टल गया है। लेकिन अब कोरोनावायरस एक नए वैरिएंट के साथ फिर से दस्तक दे रहा है। विशेषज्ञ बताते रहे हैं कि वायरस अपने अस्तित्व को बचाए रखने के लिए लगातार म्यूटेट होकर नए वैरिएंट्स के रूप में सामने आता है। इसी क्रम में कोरोना के एक नए वैरिएंट BA.3.2 की पहचान की गई है, इसे Cicada (सिकाडा) नाम दिया गया है। फिर से सिर उठाता कोरोनावायरस लोगों को डरा रहा है। कोरोना का ये नया वैरिएंट कितना खतरनाक है, क्या इसके कारण फिर से दुनियाभर के लिए मुश्किलें बढ़ने जा रही हैं लोगों के मन में कई तरह के सवाल हैं, आइए इस बारे में आगे विस्तार से समझते हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 28, 2026, 12:27 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




New Covid Variant: लौट आया कोरोनावायरस, नए वैरिएंट Cicada' को लेकर अलर्ट; जानिए ये कितना खतरनाक #HealthFitness #National #CoronavirusLatestNews #Coronavirus #CicadaBa.3.2Variant #Covid-19 #Omicron #कोविड-19लेटेस्टन्यूज़ #नयाकोरोनावैरिएंट #कोविड19 #SubahSamachar