Covid-19: भारत में कोविड की टेंशन, चीन में एक महीने में मिले 79 हजार मामले; क्या फिर लौट रही है महामारी?
एक समय पूरी दुनिया को ठहरा देने वाला कोरोना वायरस अब भले ही पहले जैसी चर्चा का विषय नरहा हो, लेकिन इसका खतरा पूरी तरह टला नहीं है। समय-समय पर वायरस में म्यूटेशन के साथ नए वैरिएंट्स का खतरा देखा जाता रहा है। पिछले कुछ दिनों में भारत में फिर से कोरोना की चर्चाएं तेज हो गई हैं। महाराष्ट्र और आंध्र-प्रदेश से कोरोना की आ रही खबरें लोगों के फिर से सोचने को मजबूर कर रही हैं कि कहीं पुराना दौर वापस तो नहीं आ रहा मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आंध्र प्रदेश में कोविड-19 से जुड़ी दो मौतों और वायरस के 8 एक्टिव मामलों के बाद कोरोना को लेकर लोगों में फिर से डर देखा जा रहा है। इसके अलावा अमर उजाला में प्रकाशित रिपोर्ट में हमने गायक और पूर्व बिग बॉस प्रतियोगी जान कुमार सानू के कोरोना पॉजिटिवऔर अस्पताल में भर्ती होने की खबर भी साझा की थी। खबरों के मुताबिक भारत में भी फिलहाल अधिकांश मामलों में संक्रमण हल्का देखा जा रहा है, लेकिन स्वास्थ्य विशेषज्ञ लोगों को लापरवाही न बरतने की सलाह दे रहे हैं। लोगों के मन में एक सवाल ये भी है कि क्या इस बार भी संक्रमण का लिंक चीन से है क्या चीन में भी कोरोना फिर से एक्टिव हो गया है चीन में जून के महीने में करीब 79000 मामले रिपोर्ट किए गए हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 16, 2026, 11:08 IST
Covid-19: भारत में कोविड की टेंशन, चीन में एक महीने में मिले 79 हजार मामले; क्या फिर लौट रही है महामारी? #HealthFitness #National #Covid-19India #CoronavirusIndia #CovidNews #कोरोनावायरस #कोविड-19भारत #भारतमेंकोरोनाअपडेट #चीनमेंकोविड #ChinaCoronavirusNews #SubahSamachar
