कफ सिरप: सात आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, फर्जी तीन फर्मों से जमा हुई रकम; ऐसे होता था कारोबार

Cough Syrup: कोडीनयुक्त कफ सिरप मामले में रोहनिया पुलिस ने विवेचना पूरी कर सात आरोपियों आजाद जायसवाल निवासी सिगरा, महेश कुमार सिंह रोहनिया, शिवाकांत उर्फ शिव निवासी कानपुर नगर, स्वपनिल केसरी निवासी चंदौली, दिनेश कुमार यादव निवासी मैदागिन, आशीष यादव निवासी जैतपुरा और भोला प्रसाद निवासी आदमपुर (शैली ट्रेडर्स का प्रोपराइटर) के खिलाफ अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया। पुलिस विवेचना में सामने आया कि अभियुक्तों ने कागजी और फर्जी फर्मों का जाल खड़ा कर हवाला से मिले धन को बैंकिंग चैनल में डालने की सुनियोजित व्यवस्था बना रखी थी। नकद पहले विभिन्न फर्जी फर्मों के खातों में जमा की जाती, फिर उन्हें अलग-अलग खातों से ट्रांसफर कर शैली ट्रेडर्स तक पहुंचाया जाता था।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 13, 2026, 00:35 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




कफ सिरप: सात आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, फर्जी तीन फर्मों से जमा हुई रकम; ऐसे होता था कारोबार #CityStates #Varanasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar