Kotdwar News: स्वच्छता अभियान चलाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
कोटद्वार। रोटरी क्लब और इंट्रैक्ट क्लब मेहरबान सिंह कंडारी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की पहल पर विद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान और इको-ब्रिक परियोजना का आयोजन किया गया।बुधवार को कार्यक्रम का शुभारंभ रोटरी क्लब की अध्यक्ष प्रतिभा गुप्ता और विद्यालय के प्रधानाचार्य चंदन सिंह ने किया। प्रतिभा गुप्ता ने स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए अपने आसपास के क्षेत्र को साफ-सुथरा रखने की अपील की। कार्यक्रम इको-ब्रिक परियोजना के तहत विद्यार्थियों को प्लास्टिक की खाली बोतलों में पॉलीथिन की थैलियां और प्लास्टिक के रैपर भरकर इको-ब्रिक्स तैयार करने की जानकारी दी गई। रोटरी क्लब की सचिव वीना रावत, ऊषा अग्रवाल, डीपी सिंह, अशोक अग्रवाल, गोपाल बंसल, शरतचंद गुप्ता, धीरजधर बछवाण, मनीष अग्रवाल, संजीव अग्रवाल आदि उपस्थित रहे। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 28, 2026, 16:53 IST
Kotdwar News: स्वच्छता अभियान चलाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश #ConveyedAMessageOfEnvironmentalConservationByConductingACleanlinessDrive #SubahSamachar
