Kullu News: खूब बिके रंग, पिचकारी और मास्क
कुल्लू। जिला मुख्यालय कुल्लू में होली के पहले दिन रंगों की खूब खरीदारी हुई। लोग बाजारों में जुटे और खरीदारी करते हुए नजर आए। कुल्लू में होली से तीन-चार दिन पहले ही रंगों और अन्य होली से संबंधित सामान की दुकानें सजी हुई हैं। रंग विक्रेता राज कुमार, प्रेम सिंह, दिनेश कुमार, पवन आदि का कहना है कि सोमवार को काफी अच्छी बिक्री हुई है। लोगों ने वृंदावन के हर्बल रंगों को पसंद किया है। बच्चों के लिए पिचकारी, हेयर कैप और मास्क की मांग अच्छी रही। जिले में 2 और 3 मार्च को होली उत्सव मनाया जा रहा है। इसमें पहले दिन कुल्लू में जगह-जगह लोगों ने टोलियों में एकत्रित होकर होली उत्सव मनाया। इस दौरान ढालपुर, लोअर ढालपुर, सरवरी, अखाड़ा बाजार, गांधीनगर सहित तमाम बाजार में सजी रंगों की दुकानों में खरीदारों की भीड़ नजर आई। .परी एंजल में नौनिहालों ने मनाई होलीपरी एंजल स्कूल में सोमवार को होली का पर्व उत्साह के साथ मनाया। विद्यालय परिसर रंग-बिरंगे फूलों, आकर्षक सजावट और बच्चों की खिलखिलाहट से गूंज उठा। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की प्रधानाचार्य प्रोमिला ठाकुर ने दीप प्रज्वलन कर की। उन्होंने बच्चों को होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान बच्चों में मिठाइयां भी बांटी गईं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 02, 2026, 18:03 IST
Kullu News: खूब बिके रंग, पिचकारी और मास्क #Colors #SprayGunsAndMasksSoldInAbundance #SubahSamachar
